स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पीट हेगसेथ का बड़ा बयान, बोले- ईरान हमारी राह नहीं रोक सकता | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

International

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पीट हेगसेथ का बड़ा बयान, बोले- ईरान हमारी राह नहीं रोक सकता

Date : 11-Jun-2026

 10 जून । सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रभावी रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है और ईरान के साथ तनाव के बावजूद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से 100 मिलियन बैरल से अधिक तेल की आवाजाही को सुरक्षित रखा है।

बुधवार (स्थानीय समय) को फ्लोरिडा स्थित अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) मुख्यालय में बोलते हुए हेगसेथ ने एक ऐसे समुद्री अभियान की नई जानकारी दी, जिसके बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम बताया गया था। उनके अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक को खुला रखना और साथ ही ईरान पर दबाव बनाए रखना था।

हेगसेथ ने कहा, “प्रोजेक्ट फ्रीडम यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित रूप से गुजरने देना कभी बंद नहीं हुआ। यह बस सार्वजनिक नजरों से दूर चला गया था। कुछ बातें लोगों को पता हैं और कुछ नहीं, लेकिन सच यह है कि हम लगातार इस रास्ते से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं।”

पेंटागन प्रमुख के अनुसार, इस अभियान की वजह से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल अमेरिकी सुरक्षा के तहत इस संकरे समुद्री मार्ग से गुजर चुका है। उन्होंने कहा, “हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने भी इसका जिक्र किया था। अब तक सौ मिलियन से ज्यादा बैरल तेल इस मार्ग से सुरक्षित रूप से गुजर चुका है और रात के समय भी यह प्रक्रिया जारी रहती है। अमेरिका ऐसी सुरक्षा दे रहा है, जिसे ईरान न तो रोक सकता है और न ही देख सकता है।”

हेगसेथ ने कहा कि यह मिशन ईरानी तेल निर्यात को सीमित करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को सुरक्षित रखने की व्यापक अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है। दूसरी ओर, सेंटकॉम ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी बलों ने ईरानी तेल ले जाने की कोशिश कर रहे एक और टैंकर को निष्क्रिय कर दिया। पालाऊ के झंडे वाले टैंकर एम/टी सेट्टेबेल्लो को उस समय निशाना बनाया गया जब उसके चालक दल ने ओमान की खाड़ी से गुजरते समय अमेरिकी बलों के निर्देशों को बार-बार नजरअंदाज किया।

सेंटकॉम के मुताबिक, अप्रैल में शुरू हुई नाकेबंदी के बाद से अमेरिकी बलों ने ऐसे आठ जहाजों को निष्क्रिय किया है, जिन्होंने आदेशों का पालन नहीं किया। साथ ही 134 जहाजों का रास्ता बदला गया और मानवीय सहायता ले जा रहे 42 जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। हेगसेथ का कहना था कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों ने खाड़ी क्षेत्र में शक्ति संतुलन को पूरी तरह बदल दिया है।

उन्होंने कहा, “अगर हमारी नाकेबंदी पूरी तरह मजबूत है, और हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षित रूप से अंदर-बाहर ला सकते हैं, तो फिर इस जलमार्ग पर नियंत्रण किसका है? इसका जवाब है संयुक्त राज्य अमेरिका का।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने समुद्री अभियानों के साथ-साथ ईरान की सैन्य क्षमताओं को भी नुकसान पहुंचाया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement