एमजी सतीश बने रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

एमजी सतीश बने रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

Date : 11-Jun-2026

 28 अधिकारियों का तबादलारायपुर, 11 जून । छत्तीसगढ़ के नए शैक्षणिक सत्र से पहले 28 अधिकारियों का तबादला किया गया है। रायपुर के प्रभारी शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचानालय का प्रभार दिया गया है। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक जैसे अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश के अनुसार एमजी सतीश कुमार को राजधानी रायपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वे नवा रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ थे। प्रभारी शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक बनाया गया है।

रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय को बीजापुर के प्रभारी शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ के. वेंकट राव को दुर्ग संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में प्रभारी उप संचालक की कमान दी गई है। बीएल देवांगन को लोक शिक्षण संचालनालय के प्रभारी उप संचालक पद से स्थानांतरित करते हुए महासमुंद जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक पुनर्संरचना विभागीय कार्यों में गति लाने, शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिलों में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश के बाद राज्य के शिक्षा प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement