अफगानिस्तान में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अफगानिस्तान में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

Date : 11-Oct-2023

 काबुल, 11 अक्टूबर। अफगानिस्तान में आज (बुधवार) तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियो साइंसेज ने कहा है कि अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई पर था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है तालिबान हुकूमत को विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भूकंप से अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति हुई है। 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मगर तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे खारिज करते हुए माना कि 2053 लोगों की मौत हुई है। 1240 लोग घायल हो हुए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement