माया सैंडू ने आज दूसरे कार्यकाल के लिए मोल्दोवा गणराज्य के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 2020 में मोल्दोवन राष्ट्रपति चुनाव जीता था और इस साल नवंबर में हुए चुनाव में फिर से निर्वाचित हुईं।
सुश्री सैंडू ने यूरोपीय एकीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास को अपनी नीतिगत प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया तथा इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
