कुर्स्क पर यूक्रेन के हमले में चार लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

कुर्स्क पर यूक्रेन के हमले में चार लोगों की मौत

Date : 26-Dec-2024

 
मॉस्को, 26 दिसंबर । रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की लपटों से कुर्स्क झुलस रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के एलजीओवी शहर पर यूक्रेनी हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

द मॉस्को टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, कुर्स्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशेटिन ने टेलीग्राम पर लिखा, ''प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार यूक्रेनी सशस्त्र बलों की एलजीओवी में की गई बर्बर गोलाबारी में तीन लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।''

खिनशेटिन ने कहा कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उधर, रूस की जांच समिति ने आरोप लगाया कि यह हमला अमेरिकी रॉकेटों से किया गया। इस हमले में एक अपार्टमेंट ब्लॉक की छत उड़ गई।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के साथ रूस की सीमा से लगभग 70 किलोमीटर (44 मील) पूर्व में स्थित एलजीओवी को अगस्त की शुरुआत में कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों द्वारा अचानक घुसपैठ शुरू करने के बाद से नियमित गोलाबारी का सामना करना पड़ रहा है। यह शहर कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र के ठीक पश्चिम में स्थित है। बुधवार को हुए इस हमले के बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय या क्रेमलिन ने कोई टिप्पणी नहीं की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement