दक्षिण कोरिया में रनवे से फिसला विमान, 28 यात्रियों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

दक्षिण कोरिया में रनवे से फिसला विमान, 28 यात्रियों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

Date : 29-Dec-2024

 सियोल, 29 दिसंबर । दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। यह 174 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर सहित 180 लोगों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा था। विमान रनवे से फिसल कर दीवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। एयरपोर्ट पर तैनात फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल हरकत में आई। आग पर काबू पा लिया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कजाकिस्तान में एक विमान हादसा हुआ जिसमें सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement