पॉडकास्टर और कमेंटेटर डैन बोंगिनो को एफबीआई का उप निदेशक नियुक्त किया गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पॉडकास्टर और कमेंटेटर डैन बोंगिनो को एफबीआई का उप निदेशक नियुक्त किया गया

Date : 25-Feb-2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉडकास्टर और कमेंटेटर डैन बोंगिनो को एफबीआई का डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि बोंगिनो नए नियुक्त एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल के अधीन काम करेंगे। 50 वर्षीय बोंगिनो, जिन्होंने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग और सीक्रेट सर्विस में अपनी सेवाएं दी हैं, ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। वह "द डैन बोंगिनो शो" नामक दैनिक पॉडकास्ट के मेज़बान हैं, जिसका फेसबुक पोस्ट अक्सर फॉक्स न्यूज और सीएनएन के संयुक्त पोस्ट से भी ज्यादा ध्यान आकर्षित करते हैं। एफबीआई डिप्टी डायरेक्टर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय संचालन की निगरानी के लिए जिम्मेदार होता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement