ब्रिटेन 2027 तक रक्षा खर्च को जीडीपी के 2.5% तक बढ़ाएगा: प्रधानमंत्री कीर स्टारमर | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

ब्रिटेन 2027 तक रक्षा खर्च को जीडीपी के 2.5% तक बढ़ाएगा: प्रधानमंत्री कीर स्टारमर

Date : 26-Feb-2025

 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने घोषणा की है कि ब्रिटेन 2027 तक अपने रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.5 प्रतिशत तक बढ़ा देगा। उन्होंने कल संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए यह घोषणा की। स्टारमर ने कहा कि यह वृद्धि 2027 से वार्षिक रक्षा खर्च में अतिरिक्त 13.4 बिलियन पाउंड की राशि होगी। स्टारमर ने यह भी कहा कि आर्थिक और राजकोषीय स्थितियों के अधीन, अगली संसद में ब्रिटेन का रक्षा खर्च जीडीपी के 3 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। ब्रिटेन का वर्तमान रक्षा खर्च जीडीपी का लगभग 2.3 प्रतिशत है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement