बांग्लादेशी छात्र आंदोलन के नेता 28 फरवरी को ढाका में नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

बांग्लादेशी छात्र आंदोलन के नेता 28 फरवरी को ढाका में नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे

Date : 27-Feb-2025

बांग्लादेशी छात्र, जो पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने वाले विरोध प्रदर्शनों में प्रमुख थे, कल ढाका में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन और जातीय नागरिक समिति ने घोषणा की है कि वे 28 फरवरी को राजधानी ढाका के माणिक मिया एवेन्यू में अपनी पार्टी की शुरुआत करेंगे। जातीय नागरिक समिति के मुख्य आयोजक सरजिस आलम ने सोमवार को ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

मंगलवार को छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद से सूचना एवं प्रसारण सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया। चर्चा है कि नाहिद इस नई राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें पार्टी का संयोजक बनाए जाने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement