आज सुबह नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 2:36 बजे नेपाल में महसूस हुआ। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में था। इस भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान, चोट या जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
इसके अलावा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भी सुबह करीब 2:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सारण और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
