चिली के राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भारत दौरा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी से की बातचीत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

चिली के राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भारत दौरा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी से की बातचीत

Date : 01-Apr-2025

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट आज से पांच दिनों के लिए भारत की यात्रा पर आएंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, सांसद, व्यापार संघ और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख चिलीवासी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के रूप में यह राष्ट्रपति बोरिक की पहली भारत यात्रा होगी।

यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति बोरिक आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत-चिली संबंधों पर चर्चा करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।

राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौटने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे । मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, इनोवेटर्स और तकनीकी नेताओं से मिलेंगे। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement