अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कल से चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कल से चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे

Date : 20-Apr-2025
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कल से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह श्री वेंस की पहली भारत यात्रा होगी। अपने प्रवास के दौरान वे सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।" 
 
उपराष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली में अन्य कार्यक्रम होंगे तथा उनका जयपुर और आगरा जाने का भी कार्यक्रम है। 
 
यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और भारत-अमेरिका वार्ता के परिणामों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।  

इस वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी संयुक्त वक्तव्य। दोनों पक्ष आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement