पहलगाम हमले के बाद एफबीआई निदेशक ने कहा, हम भारत सरकार को पूरा समर्थन देते रहेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पहलगाम हमले के बाद एफबीआई निदेशक ने कहा, हम भारत सरकार को पूरा समर्थन देते रहेंगे

Date : 27-Apr-2025

संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक काश पटेल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्ण समर्थन को दोहराया। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि पहलगाम हमला आतंकवाद द्वारा उत्पन्न मौजूदा वैश्विक खतरे की एक कड़ी याद दिलाता है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ट्रंप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement