पाकिस्तान: शांति समिति कार्यालय में शक्तिशाली बम विस्फोट में 7 की मौत, 9 घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पाकिस्तान: शांति समिति कार्यालय में शक्तिशाली बम विस्फोट में 7 की मौत, 9 घायल

Date : 29-Apr-2025

 

पाकिस्तान में कल ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में शांति समिति के दफ़्तर में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 16 घायलों को इलाज के लिए लाया गया था, जिनमें से सात की मौत हो गई। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

 

नवंबर 2022 में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ संघर्ष विराम समझौते के टूटने के बाद पाकिस्तान में, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी देखी गई है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement