पेरिस का विश्व प्रसिद्ध 'लूवर' संग्रहालय फिर खुला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पेरिस का विश्व प्रसिद्ध 'लूवर' संग्रहालय फिर खुला

Date : 22-Oct-2025

 फ्रांस का प्रसिद्ध लूवर संग्रहालय बुधवार को पर्यटकों के लिए दाेबारा खाेल दिया गया गया। तीन दिन पहले ही संग्रहालय में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज ढंग से फ्रांसीसी क्राउन के आभूषण लूटे जाने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

 
संग्रहालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद दर्शक संग्रहालय के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
 
चोरी की घटना में तीन नकाबपोश चोरों ने दोपहर के समय अलार्म बंद कर आभूषण कक्ष से मूल्यवान हीरे-मोती जड़े मुकुट और ताज चुरा लिए थे। चोरी किए गए आभूषणाें की अनुमानित कीमत भारतीय रूपए अनुसार लगभग साढ़े चार हजार कराेड़ रूपए से ज्यादा हैै।
 
लूवर की निदेशक लारेंस दे कार्स ने कहा, “हमारी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रखने के लिए नई सुरक्षा प्रणाली लगाई गई है। पर्यटकों से अपील है कि वे सतर्क रहें।”
 
इस बीच पुलिस ने चाेरी की घटना की जांच तेज कर दी है और इंटरपोल के साथ मिलकर चोरों की तलाश जारी है।
 
फ्रांस सरकार ने इस घटना को राष्ट्रीय आपदा बताया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राे ने कहा, “ये आभूषण हमारे इतिहास की अमानत हैं, इन्हें वापस लाना हमारा संकल्प है।”
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement