रूस का यूक्रेन पर हवाई हमला, राजधानी कीव में 11 इमारतें क्षतिग्रस्त, 12 लोग घायल | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

International

रूस का यूक्रेन पर हवाई हमला, राजधानी कीव में 11 इमारतें क्षतिग्रस्त, 12 लोग घायल

Date : 14-Nov-2025


कीव, 14 नवंबर। रूस ने रात को यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। रूस ने इस दौरान राजधानी को लक्ष्य कर सैकड़ों प्रक्षेपास्त्र दागे। स्थानीय समयानुसार रात लगभग 12:45 बजे कीव में कई विस्फोट हुए। रात एक से डेढ़ बजे के बीच दो बार विस्फोट की आवाज सुनाई पड़ी। कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने हमलों के बीच चेतावनी भी जारी की। चेतावनी में कहा गया, "रूसी आवासीय इमारतों पर हमला कर रहे हैं। कीव के लगभग हर जिले में कई ऊंची इमारतें क्षतिग्रस्ति हुई हैं।"

द कीव इंडिपेंडेंट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह ड्रोन का मलबा कीव के द्निप्रोव्स्की जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर गिरा। इसके अलावा एक अन्य आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल पर आग लगने की भी खबर है। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, पोडिल्स्की जिले में एक आवासीय इमारत की 10वीं मंजिल पर और सोलोमिंस्की जिले में एक पांच मंजिला इमारत की छत पर भी आग लगने की सूचना है। इसके अलावा पोडिल्स्की जिले में एक तीसरी इमारत और एक गैर आवासीय इमारत भी आग की चपेट में आकर जल गई।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि कीव में रात भर हुए हमले में कुल मिलाकर कम से कम 11 बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। होलोसिव्स्की और शेवचेनकिव्स्की जिले में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र और प्रशासनिक भवन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शहर भर में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। हमलों के दौरान कीव के कई जिलों में बिजली गुल रही। मेयर क्लिट्स्को ने बताया कि हमलों बिजली संरचना को क्षति हुई है।

राजधानी के डार्नित्स्की जिले में हमलों के दौरान कई कारों में आग लगने की भी सूचना मिली है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमले के बीच राजधानी में हवाई सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय है। मिसाइल हमले की आशंका के बीच पूरे देश में हवाई हमले की चेतावनी जारी की ग। युद्ध निगरानी समूहों के अनुसार, कीव के बाहरी इलाके में स्थित बिला त्सेरकवा भी रूसी हमलों का निशाना बना। कीव ओब्लास्ट के गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि हमले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति थर्मल बर्न से घायल हो गया।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement