अबुजा(नाइजीरिया), 22 नवंबर । नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने एक कैथोलिक स्कूल से कम से कम 227 छात्रों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया।
क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (सीएएन) ने इसकी पुष्टि की है। यह घटना इस हफ्ते स्कूलों पर हुए हमलों की ताजा कड़ी है, जिसके बाद सरकार ने 47 कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।
सरकारी सूत्राें के अनुसार, अपहरण नाइजर राज्य के सेंट मैरी कैथोलिक स्कूल से हुआ, जहां बंदूकधारियों ने अचानक हमला बोला और छात्रों और स्कूल के कर्मचारियाे को जंगल की ओर ले गए।
इस बीच स्थानीय पुलिस और नाइजर राज्य सरकार ने अपहरण की घटना की पुष्टि की, लेकिन अपहृतों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और अपहृतों को बचाने के लिए आसपास के जंगलों में छापेमारी की जा रही हैं।
राज्य सरकार ने आराेप लगाया कि स्कूल ने बोर्डिंग संस्थानों को हमलों की आशंका के चलते बंद करने के निर्देश की अनदेखी की है।
इस हफ्ते की अन्य घटनाओं में सोमवार को उत्तर-पश्चिमी केबी राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल से 25 लड़कियों का अपहरण और क्वारा राज्य में एक चर्च पर हमला शामिल है। एक चर्च अधिकारी के अनुसार चर्च से 38 लाेगाें काे अगवा करा गया था।
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में बाेकाे हराम और आईएस जैसे संगठनों से संघर्ष , उत्तर-पश्चिम में फिरौती के लिए अपहरण और मध्य क्षेत्र में चरवाहों-किसानों के बीच टकराव जारी है।
गाैरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में ईसाइयों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी, जिसे नाइजीरिया सरकार ने गलतफहमी बताया है।
नाइजीरिया सरकार का कहना है कि ईसाइयों पर उत्पीड़न के दावे जटिल सुरक्षा हालात के कारण हाेते हैं जिसका धार्मिक स्वतंत्रता से काेई लेना देना नहीं हैैं।
इससे पहले देश में 2014 के चिबोक अपहरणकांड में 276 लड़कियों को अगवा कर लिया गया था।
