रावलपिंडी (पाकिस्तान), 11 मार्च । पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जोब सेक्टर में आतंकी ठिकानों पर जोरदार गोलाबारी के बाद दावा किया है कि इससे घबराकर आतंकवादी अपने शिविरों से भाग गए।
दुनिया न्यूज चैनल ने यह जानकारी रक्षा सूत्रों के हवाले से बुधवार सुबह दी। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सुरक्षाबलों गोलाबारी जवाबी कार्रवाई के रूप में की। सेना ने जोब डिस्ट्रिक्ट सेक्टर में अफगान तालिबान के इस्तेमाल किए जाने वाले शिविर नंबर 2 और शिविर नंबर 3 को निशाना बनाया। सेना की कार्रवाई से आतंकी अपने हथियार और सामान छोड़कर भाग गए।
रक्षा अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन गजब-उल-हक अभी चल रहा है और तब तक जारी रहेगा जब तक इसका मकसद पूरा नहीं जाता। इस घटना पर अफगानिस्तान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
