नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री लेखक को रिहा करने की तैयारी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री लेखक को रिहा करने की तैयारी

Date : 09-Apr-2026

 काठमांडू, 09 अप्रैल। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की रिहाई के लिए जिला सरकारी वकील कार्यालय का पत्र पुलिस को प्राप्त हुआ है।

काठमांडू के पुलिस प्रमुख रमेश थापा ने बताया कि अभी-अभी जिला सरकारी वकील कार्यालय का पत्र मिला है। उनके अनुसार अब जमानत देने वाले व्यक्ति को बुलाकर दोनों को रिहा किया जाएगा।

जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की जांच के लिए गठित जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को हत्या से संबंधित आरोप में 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मुकदमा दायर करने के लिए पर्याप्त आधार और सबूत नहीं मिलने के कारण अब उन्हें रिहा किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने या 9 अप्रैल तक रिहा करने का आदेश दिया था। पुलिस और महान्यायाधिवक्ता कार्यालय के बीच मुकदमा दर्ज न करने पर सहमति बनी है।

पुलिस ने उन्हें गत 28 मार्च की सुबह को गिरफ्तार किया था। रमेश लेखक पुलिस हिरासत में हैं, जबकि केपी शर्मा ओली गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण टिचिंग अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने ओली की पथरी की सर्जरी करने की सलाह दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement