नेपालः राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपालः राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे

Date : 10-Apr-2026

 काठमांडू, 10 अप्रैल । नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल शुक्रवार दोपहर 3 बजे देश के संघीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से संसद सचिवालय को पत्र भेजकर इस संबोधन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति भवन के सचिव महादेव पन्थ द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह संबोधन मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर दिया जाएगा। संयुक्त बैठक में प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा- दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे।

नेपाल के संविधान की धारा 95 में राष्ट्रपति के संबोधन संबंधी प्रावधान किया गया है। इस धारा में ‘राष्ट्रपति द्वारा संबोधन’ शीर्षक के तहत लिखा है, ‘राष्ट्रपति संघीय संसद के किसी एक सदन की बैठक या दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर सकते हैं और इसके लिए सदस्यों की उपस्थिति आह्वान कर सकते हैं।’

संसद सचिवालय ने बताया कि आज रात से ही संघीय संसद के दोनों सदनों के चालू अधिवेशन को समाप्त करने की तैयारी है। उपसभामुख के चयन के बाद संसद के दोनों सदनों का अधिवेशन समाप्त किया जाएगा।

सरकार ने संसद के शीतकालीन अधिवेशन को समाप्त कर बजट अधिवेशन की तैयारी शुरू कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement