लेबनान पर इजराइल का हमला जारी, कम से कम 24 की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

लेबनान पर इजराइल का हमला जारी, कम से कम 24 की मौत

Date : 10-May-2026

 बेरूत, 10 मई । अमेरिकी मध्यस्थता से लेबनान और ईरान के बीच जारी संघर्ष विराम के दौरान यहां पल भर की शांति नजर नहीं आती। लेबनान पर इजराइल की लगातार बमबारी जारी है। शनिवार को हुए हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई और तोपखाने के हमलों में काफी तेजी आई है। अल जजीरा की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान के नौ कस्बों और गांवों को खाली करना आदेश जारी किया। इसके बाद दक्षिण के कई इलाकों में हमले किए। दक्षिणी लेबनान में मरने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पिछले लगभग 48 घंटों में इजराइली हवाई, ड्रोन और तोपखाने के हमलों में काफी तेजी आई है।

आरोप है कि दक्षिणी लेबनान में कई जगहों पर इजराइली सैनिकों ने तोड़फोड़ भी की है। बताया जा रहा है कि यह सब उस 'येलो जोन' के अंदर हो रहा है जिसे इजराइल ने घोषित किया है। यह येलो जोन लेबनानी सीमा के अंदर 10 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह चिंताजनक इसलिए भी है कि लेबनान और इजरायल वाशिंगटन की मेजबानी में होने वाली निचले स्तर की कूटनीतिक बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि मौजूदा, जारी संघर्ष-विराम को आगे बढ़ाने की कुछ उम्मीद है।

लेबनान सरकार की इजराइल से कई मांगें हैं, जिनमें पुनर्निर्माण में मदद शामिल है – चाहे यह मदद इजराइल से मिले या अंतरराष्ट्रीय समुदाय से। यह मदद दक्षिणी लेबनान के ऐसे कस्बों और गांवों के लिए मांगी गई है जिन पर इजराइल का कब्जा है। इसके अलावा, इजराइल की हिरासत में बंद लोगों की रिहाई और दक्षिणी लेबनान से इजराइली सैनिकों की वापसी का बड़ा मुद्दा भी शामिल है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement