नेपाल ने देउवा दंपति के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज इंटरपोल को सौंपे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल ने देउवा दंपति के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज इंटरपोल को सौंपे

Date : 10-May-2026

 काठमांडू, 10 मई । देश के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए नेपाल ने अतिरिक्त दस्तावेज सौंप दिए हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इंटरपोल द्वारा मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज भेज दिए गए हैं।

इंटरपोल ने नेशनल सेंट्रल ब्यूरो से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगे थे। ब्यूरो के एसएसपी रहे सुरेश काफ्ले के मुताबिक इंटरपोल के ई-मेल संचार के बाद हाल ही में अतिरिक्त कागजात भेजे गए। काठमाडू जिला अदालत ने 6 अप्रैल को देउवा दंपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्हें नेपाल वापस लाने के उद्देश्य से कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

जब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, उस समय देउवा दंपत्ति पहले से ही विदेश में थे। बताया गया है कि वे 26 फरवरी को चुनाव से पहले उपचार के लिए सिंगापुर गए थे और बाद में 21 मार्च को हांगकांग पहुंचे। देउवा दंपति अब तक नेपाल नहीं लौटे हैं और फिलहाल हांगकांग में ही रह रहे हैं। यदि इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करता है, तो उसके 196 सदस्य देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां देउबा दंपति को हिरासत में ले सकती हैं, जिसके बाद उन्हें नेपाल वापस लाने के लिए कानूनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement