दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया की पूर्व मेयर ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्‍वीकार | The Voice TV

Quote :

"आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य न बना सकें या एक नया सपना न देख सकें।" — सी.एस. लेविस

International

दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया की पूर्व मेयर ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्‍वीकार

Date : 30-May-2026

 30 मई । दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया की पूर्व मेयर ने चीन के एक अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्‍वीकार कर लिया है। एलीन वांग ने इस महीने की शुरुआत में मेयर पद से इस्तीफ़ा दिया था।

उन्‍होंने चीनी अधिकारियों की तरफ़ से चीन के पक्ष में लेख लिखे थे और ऐसा करते समय उन्होंने अमरीकी सरकार को कानून के अनुसार आवश्‍यक जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने लॉस एंजिल्स की एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्‍वीकार किया। वांग को 10 साल की कैद और तीन साल तक निगरानी में रहने की सज़ा हो सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement