लोकसभा चुनाव 2024ः आप ने दिल्ली और हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

लोकसभा चुनाव 2024ः आप ने दिल्ली और हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

Date : 27-Feb-2024

 नई दिल्ली, 27 फरवरी । आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली और हरियाणा में इंडी गठबंधन के तहत मिली सीटों पर आज उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली से सही राम पहलवान और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह आप की ओर से सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।

आप नेता संदीप पाठक, गोपाल राय और आतिशी सिंह ने यहां एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन में है। पांच राज्यों में आप 23 उम्मीदवार उतारेगी। पांच की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं। सात में तीन सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली कांग्रेस के खाते में गई हैं। इसके अलावा गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आप भावनगर और भरूच निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चंडीगढ़ और गोवा की दो लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement