राष्ट्रपति मुर्मू ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसे पर दुख जताया | The Voice TV

Quote :

ज्ञान ही एकमात्र ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता - अज्ञात

National

राष्ट्रपति मुर्मू ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसे पर दुख जताया

Date : 10-Jul-2024

नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे में 18 लोगों की जान गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स हैंडल पर जारी शोक संदेश में कहा है, '' उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement