पटना, 9 दिसंबर (हि.स.)। कुढ़नी उपचुनाव की जीत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वोट जनता के हाथ में होता है, किसी पार्टी के हाथ में नहीं। इसलिए नीतीश कुमार अहंकार में न रहें। गिरिराज ने कहा कि बिहार में तीन उपचुनाव में उन्हें दो में मुंह की खानी पड़ी। मैं कुढ़नी की जनता को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि गुजरात और बिहार में भाजपा की जीत हुई। हिमाचल में भी भाजपा चुनाव हारी नहीं है। बदलाव हर जगह होते रहता है। यहां केवल एक प्रतिशत के अंतर से भाजपा की सीट पर कब्जा नहीं कर पाई। इसलिए यहां की जनता को भी मैं धन्यवाद देता हूं। गुजरात चुनाव में हमारी ऐतिहासिक जीत हुई है। गुजरात में मोदी लोगों की आन बान शान बन चुके हैं। जनता ने मोदी के अपमान का बदला ले लिया।
