कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

Date : 09-Dec-2022

 नई दिल्ली, 09 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी है।

खड़गे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हमारा मार्गदर्शन किया है। खड़गे ने कहा कि वह सोनिया गांधी के लंबे स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देत हुए कहा कि अपना सब कुछ देश के नाम न्योछावर कर जिन्होंने हमेशा त्याग और समर्पण की मिसाल पेश की, ऐसे नेता भारत की राजनीति में बहुत कम ही हुए। साहस और समर्पण का पर्याय, हमारी नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गईं। फिलहाल वह अभी राजस्थान दौरे पर हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement