12 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करेंगी महिलाएं : जयराम रमेश | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

12 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करेंगी महिलाएं : जयराम रमेश

Date : 09-Dec-2022

 नई दिल्ली, 09 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के सवाई माधोपुर में 12 दिसंबर को महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करेंगी। इस दिन भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ महिलाएं ही चलेगी। इस पद यात्रा को ''महिला शक्ति पद यात्रा'' के नाम से जाना जाएगा। 

रमेश ने कहा कि 19 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर जिले में पहुंचेगी। यहां एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर की रात तक यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से लगभग एक सप्ताह बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। 

रमेश ने कहा कि दिल्ली में यात्रा को इस लिए रोकना पड़ रहा है क्योंकि यात्रियों के कंटेनरों की मरम्मत होनी हैं। कुछ और नये कंटेनरों का इंतजाम करना है। इस लिए यात्रा को दिल्ली में लगभग एक सप्ताह के लिए रोका जा रहा है। दो या तीन जनवरी से यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए दिल्ली से रवाना होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement