कांग्रेस के पास अभी 3, भाजपा के पास 8 सदस्य हैं गुजरात से राज्यसभा में
अहमदाबाद, 9 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात विधानसभा चुनाव में पूर्व में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस के सर्वाधिक 149 सीट जीतने का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भाजपा की निगाहें अब राज्य की सभी 11 राज्यसभा सीटों पर कब्जा करने पर हैं। इस चुनाव विधानसभा की 156 सीट जीतने के बाद भाजपा के लिए यह राह अब आसान हो गई है, लेकिन इसके लिए भाजपा को अभी चार साल इंतजार करना पड़ेंगा। इसके बाद भाजपा राज्य से सभी 11 राज्यसभा की सीटों पर काबिज हो सकती है। अभी गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
हाल में गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटों में से भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सदस्य हैं। अगस्त 2023 में भाजपा के ही सदस्य की अवधि पूरी होगी, जिसे वह विधानसभा के संख्या बल पर वापस हासिल कर लेगी। इसके बाद अप्रैल 2024 में चार सदस्यों की राज्यसभा की सदस्यता की अवधि पूरी होगी। इसमें कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट रहेगी। यहां भाजपा को दो सीटों का फायदा होगा। इसके बाद जून 2026 में चार दूसरे सदस्यों की अवधि पूरी होने पर भाजपा को अतिरिक्त एक सीट मिलेगी। इस तरह जून 2026 तक गुजरात से राज्यसभा की सभी 11 सदस्य भाजपा के हो सकते हैं।
