नई दिल्ली, 11 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी और प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 58 वर्षीय सुक्खू हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।