जापान के राजदूत ओनो ने किया बड़ा इमामबाड़ा का भ्रमण | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

National

जापान के राजदूत ओनो ने किया बड़ा इमामबाड़ा का भ्रमण

Date : 05-Jul-2025

भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शनिवार को लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा का भ्रमण किया। राजदूत ओनो केइची बड़ा इमामबाड़ा में घूमते हुए वहां की कलाकृतियों से बेहद प्रभावित हुए।

बड़ा इमामबाड़ा की कलाकृतियां, इतिहास की जानकारी लेकर राजदूत ओनो केइची ने अपनी भावनाओं को एक्स पर साझा किया। जापान के राजदूत ओनो केइची ने साेशल मीडिया एक्स पर इमामबाड़ा के पर्यटन से जुड़ी अपनी तस्वीरों को डाला और कहा कि मैं इसकी वास्तुकला की चमक और जटिल शिल्प कौशल से बहुत प्रभावित हूं। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement