प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' का उद्घाटन, भारत मंडपम में होगा भव्य आयोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' का उद्घाटन, भारत मंडपम में होगा भव्य आयोजन

Date : 25-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की क्षमताओं, नवाचारों और वैश्विक निवेश अवसरों को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन में खाद्य स्थिरता, पौष्टिक और जैविक खाद्य उत्पादन, और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में प्रस्तुत करना है।

हमारे संवाददाता के अनुसार, यह आयोजन भारत की खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अब तक की परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाएगा और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों व निवेशकों के साथ साझेदारी और सहयोग के नए द्वार खोलेगा।

'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ, नीति निर्माता और स्टार्टअप्स भाग लेंगे, जिससे वैश्विक खाद्य चुनौतियों पर सामूहिक समाधान तलाशे जा सकें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement