आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा पर 8 को हल्द्वानी से रवाना हाेगा पहला दल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा पर 8 को हल्द्वानी से रवाना हाेगा पहला दल

Date : 06-May-2026

 नैनीताल, 06 मई । कुमाऊं मण्डल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा का प्रथम दल आगामी शुक्रवार 8 मई को प्रातः 8 बजे हल्द्वानी से रवाना हाेगा। इसमें बीस यात्री शामिल हाेंगे।

निगम के व्यवसाय विकास प्रबंधक दीपक पांडे ने बताया कि आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा पर श्रद्धालुओं का पहला दल शुक्रवार काे तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले दिन कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर एवं जागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत दल पर्यटक आवास गृह जागेश्वर में मध्याह्न भोजन करेगा और फिर पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम यात्रा दल में कुल 20 यात्री शामिल हैं, जिनमें 13 महिला एवं 7 पुरुष यात्री हैं। निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement