वेव्स डॉक बाजार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून तक मुंबई के एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में होगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

वेव्स डॉक बाजार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून तक मुंबई के एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में होगा

Date : 06-May-2026

 नई दिल्ली, 06 मई । वेव्स डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून तक 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के साथ मुंबई के एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

वेव्स डॉक बाज़ार एक प्रमुख मंच है जिसे वृत्तचित्र, एनिमेशन और लघु फिल्म निर्माताओं की प्रगति को बढ़ावा देने और गति प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक वेव्स डॉक बाजार सहयोग, मार्गदर्शन, बाज़ार तक पहुंच और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के अवसर प्रदान करेगा। अपने दूसरे संस्करण के साथ इस मंच का उद्देश्य ऑडियो-विज़ुअल उद्योग के स्थापित पेशेवरों और उभरती हुई प्रतिभाओं को एक साथ लाना है। इसके अलावा यह बाज़ार रचनाकारों, निर्माताओं, वितरकों, प्रसारकों, वित्तदाताओं और प्रौद्योगिकी भागीदारों के लिए एक जीवंत केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जो निर्माण और वितरण के विभिन्न चरणों में सहयोग प्रदान करते हुए असाधारण कहानी कहने की कला को सशक्त बनाएगा और फिल्म निर्माताओं को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करेगा।

मंत्रालय ने बताया कि प्रतिभागी विशेषज्ञों और अनुभवी पेशेवरों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से वर्तमान उद्योग रुझानों, बाज़ार की मांगों, वितरण रणनीतियों और दर्शकों की प्राथमिकताओं के संदर्भ में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त करेंगे।

वेव्स डॉक बाज़ार के प्रमुख खंडों में से एक है व्यूइंग रूम (वीआर), जहां हाल ही में पूरी हुई या पोस्ट-प्रोडक्शन में मौजूद वृतचित्र, लघु और एनिमेशन फिल्मों को पंजीकृत प्रतिनिधियों के एक चुनिंदा समूह को दिखाया जाएगा। मंत्रालय ने वेव्स डॉक बाज़ार 2026 में व्यूइंग रूम और डब्ल्यूआईपी लैब के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।



वेव्स डॉक बाज़ार 2026 के व्यूइंग रूम और वर्क-इन-प्रोग्रेस (डब्ल्यूआईपी) लैब के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। यह एक वैश्विक मंच है जो वृत्तचित्र और एनिमेशन फिल्म निर्माताओं को उद्योग के अग्रणी पेशेवरों से जोड़ता है। इच्छुक प्रतिभागी 15 मई को भारतीय समयानुसार रात बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। लघु, मध्यम और फीचर-लंबाई वाली फिल्में वेव्स डॉक बाज़ार 2026 में प्रदर्शित होने के लिए पात्र हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement