फिरोजाबाद के नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, बताई शासन की प्राथमिकताएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फिरोजाबाद के नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, बताई शासन की प्राथमिकताएं

Date : 06-May-2026

 फिरोजाबाद, 06 मई। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में बुधवार काे नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसुनवाई और शासन की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

नवागत जिलाधिकारी संतोष शर्मा बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उनका अपर जिलाधिकारी विशु राजा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विधिवत रूप से कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सभी विभागों की जवाबदेगी बनाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनसुनवाई और शासन की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि फिरोजाबाद जनपद कृषि और उद्योग दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यहां बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है, इसलिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देकर किसानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य होगा। साथ ही विश्व प्रसिद्ध कांच उद्योग को और मजबूती देने के लिए भी योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे, इसमें जो भी समस्याएं होंगी उनका प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement