अहमदाबाद में ओडिशा निवेशक सम्मेलन रोड-शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उद्योगपतियों से की व्यापक चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अहमदाबाद में ओडिशा निवेशक सम्मेलन रोड-शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उद्योगपतियों से की व्यापक चर्चा

Date : 06-May-2026

 भुवनेश्वर, 06 मई । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अहमदाबाद में आयोजित ‘ओडिशा निवेशक सम्मेलन रोड-शो’ में भाग लिया। इस अवसर पर वस्त्र एवं बुनाई उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों पर केंद्रित चर्चाएं की गईं और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है ।

मुख्यमंत्री ने 26 ‘वन-टू-वन’ बैठकों की अध्यक्षता करते हुए उद्योगपतियों के साथ निवेश के अवसरों और नीतिगत सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘पूर्वोदय’ पहल के तहत ओडिशा को देश के औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के पहले दिन प्रमुख उद्योगपतियों और व्यावसायिक संगठनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो राज्य की विकसित होती औद्योगिक व्यवस्था में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

500 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी भारत के विकास के साथ ही देश की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम और पूर्वी भारत के संतुलित विकास से देश की वृद्धि अधिक समावेशी होगी और इस परिवर्तन में ओडिशा एक केंद्रीय भूमिका निभाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement