राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश के पावन नगर वृंदावन का दौरा करेंगी। वह सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन के माध्यम से वृंदावन पहुंचेंगी। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगी। इसके अलावा, वह वृंदावन के प्रसिद्ध सुदामा कुटी का भी दौरा करेंगी और मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान में भी दर्शन और पूजा करेंगी।
