मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

Date : 27-Sep-2025

इंफाल, 27 सितंबर। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में 33वीं असम राइफल्स पर घात लगाकर किये गये हमले की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गत 19 सितंबर को बंदूकधारियों ने इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे असम राइफल्स के जवानों को ले जा रहे एक 407 टाटा वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में दो जवान मौके पर ही बलिदान हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने शनिवार काे बताया कि गिरफ्तार किए गए पीएलए कैडरों की पहचान थौबल जिला के वांगबल हेरुथोंग लीकाई निवासी थोंग्राम सदानंद सिंह उर्फ नगाचिक उर्फ पुरकपा (18) और स्वयंभू लेफ्टिनेंट कॉर्पोरल चोंगथम महेश उर्फ मोमो उर्फ अमो सिंह (51) के रूप में हुई है, जो इंफाल पश्चिम जिले के केइशमपत लेइमाजम लेइकाई निवासी प्रतिबंधित संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में हुई है। 1990 से पीएलए से जुड़े अमो सिंह को गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन की सहायता से असम के गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये गिरफ्तारियां इसी मामले के एक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई हैं। यह कार्रवाई हमले के पीछे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement