प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश और विदेश के लोगों से संवाद करेंगे। यह इस लोकप्रिय कार्यक्रम का 126वां एपिसोड होगा।
कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट, और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय, और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी देखा और सुना जा सकेगा।
हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा, जिससे विभिन्न राज्यों के श्रोताओं को अपनी मातृभाषा में कार्यक्रम सुनने का अवसर मिलेगा।
'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी का ऐसा मंच है जिसके माध्यम से वे नियमित रूप से जनसामान्य से जुड़ते हैं और समाज में सकारात्मक प्रयासों, प्रेरणादायक कहानियों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
