मप्र के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की मां का निधन, 88 साल की उम्र में लीं अंतिम सांस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्र के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की मां का निधन, 88 साल की उम्र में लीं अंतिम सांस

Date : 29-Sep-2025

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और नरसिंहपुर विधायक प्रह्लाद सिंह पटेल तथा पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की माता यशोदाबाई पटेल का रविवार देर रात निधन हो गया।

वे पिछले एक हफ्ते से बीमार थीं और जबलपुर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यह जानकारी मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी। मंत्री पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मेरी प्रेरणा और शक्ति देनेवाली पूज्यनीय माता जी ने श्रीधाम (गोटेगांव) में रात्रि 3:20 बजे बजे अंतिम सांस ली। मां ने मां को अपनी गोद में स्थान दिया। परिजनों ने बताया कि अंतिम यात्रा आज गोटेगांव स्थित निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मंत्री प्रह्लाद पटेल की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रह्लाद सिंह पटेल की माताजी को माता रानी चरणों में स्थान दे और उन्हें मोक्ष प्रदान करें। उनका निधन 88 साल में हुआ है। प्रह्लाद सिंह पटेल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement