दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत

Date : 30-Sep-2025

नई दिल्ली, 30 सितंबर । राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में मंगलवार को तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिनभर सामान्यतः बादल छाए रहने और लगातार बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में आज तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। फिरोजशाह रोड, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाकों समेत अन्य जगहों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 2 से 3 घंटों में गुरुग्राम और एनसीआर के अन्य हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 6 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पीतमपुरा, बागपत और हरियाणा के झज्जर, रोहतक, भिवानी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

अचानक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement