बहराइच में दाे लड़काें की हत्या के बाद किसान ने परिवार संग लगाई आग, छह लाेगाें की माैत, चार मवेशी भी मरे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बहराइच में दाे लड़काें की हत्या के बाद किसान ने परिवार संग लगाई आग, छह लाेगाें की माैत, चार मवेशी भी मरे

Date : 01-Oct-2025

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें ने किया माैका मुआयना

बहराइच, 1 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किसान ने दो किशोरों की गड़ासे से काटकर हत्या करने के बाद अपने पत्नी औरदो बच्चियों के साथ घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार मवेशी भी जल कर मर गये हैं। फायर बिग्रेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी आरएन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी और क्षेत्राधिकारी महसी अन्य फोर्स के साथ मौके पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। देवी पाटन मंडल के डीआईजी अमित पाठक ने भी मौका मुआयना किया।

एसपी आरएन सिंह ने बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में रहने वाला किसान विजय मौर्य किसानी करके पत्नी और दो बेटियो का पालन पोषण करता था। विजय के बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। और उसके दो बड़े भाईयों से पटरी न खाने से वह अलग परिवार संग रह रहा था। एसपी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि किसान विजय बुधवार को गांव के तीन लड़कों सूरज यादव (14) और सनी वर्मा (13) और किशन को लहसुन कटवाने के लिए बुलाकर लाया था। तीनों ने एक घंटे तक लहसून काटा। इसके बाद उसने किशन को पेड़ की डाल काटने के लिए दूसरी जगह भेज दिया। इसके बाद विजय ने पहले सूरज और सनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। फिर वह पत्नी और बेटियों को लेकर दूसरे कमरे में चला गया और अपने मवेशी भी साथ में ले गया। इसके बाद भीतर से दरवाजा बंद कर आग लगा ली। इससे पहले उसने ट्रैक्टर को भी जला दिया था। उन्होंने बताया कि चीख—पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां दो युवकों की खून से सनी लाश पड़ी थी और आग लगने वाले कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ​आग के विकराल रूप देखकर किसी की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कमरे से विजय (40), उसकी पत्नी धीरज (35), बेटी टेड़वा (8) और छुटकी (06) के जले शव बरामद हुए। इसके अलावा वहां चार मवेशियों के शव मिले।एसपी ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी हासिल की गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विजय ने परिवार को खत्म करने का पहले से ही मन बना लिया था, लेकिन उन दो लड़कों को क्यों मारा, ये एक बड़ा सवाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement