राष्ट्रपति ने दी विजयादशमी की बधाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति ने दी विजयादशमी की बधाई

Date : 01-Oct-2025


नई दिल्ली, 1 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी के अवसर पर वे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं।

उन्‍होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को दर्शाता है। यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने तथा साहस और दृढ़ संकल्पता जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की शिक्षा भी देता है।

राष्‍ट्रपति ने कामना कहा कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों से प्रेरित होकर एक साथ आगे बढ़ें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement