वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव नियुक्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव नियुक्त

Date : 01-Oct-2025

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार को केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के नए सचिव नियुक्त किया गया है। वे टीके रामचंद्रन की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। विजय कुमार 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने आज पदभार संभाल लिया। मंत्रालय ने उन्हें एक्स पर बधाई दी। मंत्रालय ने कहा कि विजय कुमार अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से मंत्रालय की चल रहीं योजनाओं और पहलों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा मंत्रालय ने पूर्व सचिव टीके रामचंद्रन को विदाई दी और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान की सराहना की। मंत्रालय ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत के समुद्री क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement