भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम में ASW पोत 'एंड्रोथ' का जलावतरण करेगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम में ASW पोत 'एंड्रोथ' का जलावतरण करेगी

Date : 06-Oct-2025

 भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम में दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान (ASW-SWC) एंड्रोथ का जलावतरण करने जा रही है। इस समारोह की अध्यक्षता वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एंड्रोथ का जलावतरण भारतीय नौसेना की क्षमता वृद्धि और स्वदेशीकरण की दिशा में निरंतर प्रगति में एक और मील का पत्थर है। मंत्रालय ने आगे कहा कि एंड्रोथ के जलावतरण से नौसेना की ASW क्षमताओं में, विशेष रूप से तटीय जल में खतरों का मुकाबला करने में, उल्लेखनीय वृद्धि होगी। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित, एंड्रोथ 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ भारत की बढ़ती समुद्री आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement