सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो द्वारा दायर याचिका पर केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से जवाब मांगा है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सोनम वांगचुक की नज़रबंदी को चुनौती देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।
हालाँकि, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने वांगचुक की पत्नी को हिरासत में रखने के आधार पर कोई आदेश देने से इनकार कर दिया। अगली सुनवाई इसी महीने की 14 तारीख को होगी। पिछले महीने लद्दाख में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद श्री वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है।
