राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
यूजीसी की अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 है। इसके बाद सुधार विंडो 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी।
यह परीक्षा योग्य उम्मीदवारों को ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’, ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के पदों पर नियुक्ति और 85 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
