धूपगुड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने सहारा, ३५० बाढ़ पीड़ितों को मिला भोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

धूपगुड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने सहारा, ३५० बाढ़ पीड़ितों को मिला भोजन

Date : 08-Oct-2025

धूपगुड़ी (उत्तर बंगाल) । उत्तर बंगाल के विभिन्न हिस्सों में लगातार वर्षा और नदियों के उफान के कारण आई बाढ़ से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों के लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के धूपगुड़ी नगर के स्वयंसेवक राहत कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

रविवार देर रात उत्तरबंग सेवा भारती के तत्वावधान में संघ के स्वयंसेवकों ने धूपगुड़ी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लगभग ३५० से अधिक असहाय और पीड़ित लोगों के लिए रात के भोजन की व्यवस्था की। स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों तक स्वयं जाकर भोजन के पैकेट और पीने का पानी पहुंचाया।

सेवा भारती के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोग घर छोड़ने को विवश हैं। इस संकट की घड़ी में संघ के स्वयंसेवक दिन-रात सेवा कार्य में लगे हुए हैं। वे न केवल भोजन वितरित कर रहे हैं, बल्कि राहत शिविरों में सफाई, चिकित्सा सहायता और बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था में भी जुटे हैं।

संघ के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। जब समाज संकट में होता है, तब संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक मानवता की सेवा में अपना कर्तव्य निभाने के लिए आगे आता है।” उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेवा भारती के माध्यम से दवा वितरण, वस्त्र और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि किसी भी पीड़ित परिवार को असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन ने भी स्वयंसेवकों की तत्परता और अनुशासन की सराहना की है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्वयंसेवकों के इस कार्य से लोगों के बीच आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

सेवा भारती के संयोजक ने कहा कि “हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। संकट की इस घड़ी में समाज के सभी वर्गों को एक साथ आकर मानवता की सेवा करनी चाहिए।” धूपगुड़ी, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों के कई क्षेत्रों में संघ और सेवा भारती के संयुक्त प्रयास से लगातार राहत कार्य जारी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement