राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो. नरहरि का बेंगलुरू में निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो. नरहरि का बेंगलुरू में निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Date : 08-Oct-2025

बेंगलुरू, 8 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. के. नरहरि (93) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे नरहरि ने सुबह करीब 4.30 बजे बेंगलुरु में अंतिम सांस ली।

प्रो. नरहरि ने कई दशकों तक संघ परिवार के विभिन्न संगठनों में प्रमुख भूमिका निभाई। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अखिल भारतीय महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष और द माइथिक सोसाइटी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और जेल भी गए।

प्रो. नरहरि का पार्थिव शरीर श्रीरामपुर स्थित उनके घर लाया गया है। दोपहर 2.30 बजे तक उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अपराह्न 03 बजे हरिश्चंद्र घाट विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संघ परिवार और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर नरहरि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement