पश्चिम बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं : सायनी घोष | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पश्चिम बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं : सायनी घोष

Date : 08-Oct-2025

त्रिपुरा दौरे पर तृणमूल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना

कोलकाता, 08 अक्टूबर। त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को लेकर पार्टी की ओर से सियासी तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हालात का जायजा लेने के लिए अगरतला रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर तृणमूल सांसद सायनी घोष ने भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला बोला।

पत्रकारों से बातचीत में घोष ने कहा कि खगेन मुर्मू के साथ जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन अगर कोई फोटोशूट करने जाता है, तो जनता का गुस्सा भी झेलना पड़ सकता है। तृणमूल किसी से डरती नहीं है। पश्चिम बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, जब से भाजपा को यह पता चला कि तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा जा रहा है, तभी से धमकियां मिलने लगीं। सायनी घोष ने साफ कहा कि अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिशोध की भावना से तृणमूल कार्यालय पर हमला किया है, तो हम स्थिति का आकलन करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे कि वे अकेले नहीं हैं।

सांसद ने यह भी जोड़ा कि तृणमूल लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही है और भाजपा की धमकियों से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब आगे क्या होगा, उसकी गवाही पूरा देश देखेगा।

त्रिपुरा की राजनीति में तृणमूल की बढ़ती सक्रियता के बीच टीएमसी सांसद सायनी घोष का यह बयान राज्य की राजनीति में नया रंग भरने वाला माना जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement